Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Akhilesh Yadav targets BJP in public meeting…#upelection2022
टॉप न्यूज़पॉलिटिक्स

Akhilesh Yadav targets BJP in public meeting…#upelection2022

170

आगरालीक्स…अखिलेश यादव बोले—समाजवादियों ने भाजपा को हराने के लिए लिया है अन्न संकल्प. पहले चरण से ही भाजपा का सफाया….

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज औरैया, कानपुर देहात, कन्नौज और फर्रुखाबाद में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने वाली है। भाजपा ने किसानों, नौजवानों के सामने संकट पैदा किया है। समाजवादियों ने भाजपा को हराने और हटाने के लिए अन्न संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि इस बार हर वर्ग समाजवादी पार्टी के साथ है और भाजपा का सफाया कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के प्रबल समर्थन से मतदान के पहले चरण से ही भाजपा का सफाया हो गया है। दूसरे चरण में भी वह हार रही है। बुन्देलखण्ड का जनसमर्थन देखने के बाद तो भाजपा के नेता सन्न रह गए है। अब आगे वे शून्य हो जाएंगे। जनता इनको माफ करने वाली नहीं है।

May be an image of 5 people and people standing

अखिलेश यादव ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलकर मारने वालों को जमानत भले मिल गई है लेकिन कोर्ट में मजबूत पैरवी करके उन्हें और साथ में उनके पालने पोसने वालों को भी जेल भेजेंगे। भाजपा सरकार ने तीन काले कानून लाकर किसानों की फसल और खेती छीनने की साजिश रची। हमारे किसानों ने एकजुटता और आंदोलन की ताकत से भाजपा सरकार को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों ने विधानसभा चुनाव को अपने मान सम्मान का चुनाव समझते हुए भाजपा का सफाया कर दिया है। जो लोग गर्मी निकालने की बात करते थे उनकी भाप निकल गई है।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के सरकारी विभागों में बहुत पद खाली हैं। सपा सरकार आने पर हम 11 लाख पदों पर नौजवानों की भर्ती के लिए नौकरी निकालेंगे। 22 लाख नौकरी आईटी क्षेत्र में पैदा करेंगे। कानून व्यवस्था मजबूत करेंगे। डायल 100 में गाड़ियों की संख्या बढ़ाएंगे। कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करेंगे। समाजवादी लोग गरीबों किसानों, नौजवानों को न्याय दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में महंगाई बेरोजगारी बहुत बढ़ गई है। पेट्रोल 100 के पार है। भाजपा सरकार फिर आई तो 200 रूपये तक पहुंच जाएगा। रसोई गैस सिलेंडर 1000 रुपए तक पहुंच गया। सरसों का तेल ₹200 के पार है। भाजपा सरकार ने गरीबों की जेब काटकर अमीरों की तिजोरी भरी है। कई उद्योगपति बैंकों में जमा जनता का पैसा लेकर भाग गए। पहले भी कई उद्योगपति भाग चुके हैं। भाजपा सरकार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और घोटाला हो रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने भेदभाव के साथ काम किया है। पिछड़ों, दलितों और गरीबों का हक छीना गया है। समाजवादी सरकार बनने पर किसानों की फसलों की खरीद के लिए मंडियां बनाएंगे। हर फसल की एमएसपी देंगे। खेती के लिए सिंचाई मुफ्त होगी। किसानों को डीएपी और यूरिया दी जाएगी। 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त होगी। माताओं बहनों को साल में ₹18000 समाजवादी पेंशन देंगे। सरकार बनने के तीन महीने में जाति जनगणना कराने का काम करेंगे। कोरोना की वजह से बहुतों की उम्र बढ़ गई है। उम्र में छूट देकर भी हम उन्हें नौकरी देंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

error: Content is protected !!