आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई, एक के बाद एक तीन हादसे, कई लोग घायल।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार और गुरुवार सुबह तक एक के बाद एक तीन हादसे हुए। आगरा का परिवार कार से लौट रहा था, एक्सप्रेस वे पर फतेहाबाद क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार चालक आगरा के रहने वाले दाताराम, दिनेश, सोनी, लीना, चंद्रा वर्मा सहित अन्य घायल हो गए।
एक्सप्रेस वे पर बसें टकराईं
गुरुवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे वे पर जयपुर जा रही बस से पीछे से आ रही बस टकरा गई। हादसे में बबल, अंशिका, राबिया सहित अन्य लोग घायल हो गए। वहीं, तीसरा हादसे भी एक्सप्रेस वे पर हुआ, खड़ी बस में पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। इसमें भी कई लोग घायल हो गए।