Sunday , 8 February 2026
Home फिरोजाबाद Shocking: Wife brutally murdered husband with lover, three arrested…#firozabadnews
फिरोजाबाद

Shocking: Wife brutally murdered husband with lover, three arrested…#firozabadnews

फिरोजाबादलीक्स…पत्नी ने प्रेमी के साथ की पति की हत्या, पति की मिली थी सिर कटी लाश. फिरोजाबाद में मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा…तीन अरेस्ट

फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में ​युवक की सनसनखेज हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. थाना नारखी के ग्राम जारखी में युवक की सिर कटी लाश मिली थी. यह हत्या उसकी पत्नी ने अवैध संबंधों के कारण प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर की थी. पुलिस ने 25 घंटे के अंदर घटना का खुलासा किया और पत्नी सहित उसके प्रेमी व प्रेमी के दोस्त को भी अरेस्ट कर लिया है. पुलिस मुठभेड के दौरान प्रेमी सूरज पैर में गोली लगने से घायल हुआ है. पुलिस ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ से आलाकत्ल छुरी, मृतक का मोबाइल, बाइक और दो तमंचा 315 बोर जिंदा खोखा कारतूस सहित अरेस्ट किया है. दोनों की निशानदेही पर मृतक का शव बोरवेल से बरामद कर लिया गया है. मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है.

सिर कटी लाश मिली थी युवक की
11 जनवरी रविवार की सुबह थाना नारखी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जाखई में पूर्व ग्राम प्रधान जयवीर सिंह के ट्यूबैल पर एक व्यक्ति का सिर कटा शव (धड) मिला था. शव मिलने की सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारीगण पुलिस टीम के मौके पर पहुँचे. शव की पहचान सौरभ उम्र करीब 26 वर्ष पुत्र भोजराज निवासी ग्राम गदुरी थाना निधौली कलां जनपद एटा हाल पता लक्ष्मीनगर, ककरऊ कोठी थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई. मृतक दो दिन पहले से लापता था और परिजनों ने गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी.

इन तीन को किया अरेस्ट
गठित 04 पुलिस टीमों द्वारा ठोस सुबूतों के आधार पर आज सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों 1. सूरज पुत्र देवेन्द्र पाल निवासी ग्राम जाखई थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद उम्र 28 वर्ष व 2-सलमान पुत्र इकबाल निवासी ग्राम जाखई थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद उम्र 19 वर्ष को पुलिस मुठभेड़ के दौरान ग्राम नगला कूम के पास से गिरफ्तार किया गया है. दोनों अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया जिसमें मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त सूरज पैर में दो गोली लगने से घायल हो गया. अभियुक्तगण के कब्जे से आलाकत्ल छुरी, मृतक सौरभ का मोबाइल, मोटरसाईकिल व दो तमंचा 315 बोर गिरफ्तार किया गया है. अभियुक्तगण की निशांदेही पर मृतक सौरभ का कटा हुआ सिर बोरवेल से बरामद किया गया है. घटना में शामिल मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है. मृतक सौरभ की पत्नी व सूरज के मध्य प्रेमप्रसंग था जिसमें दोनों ने मिलकर अपने अन्य सहोयगी सलमान को लेकर सौरभ की हत्या कर दी.

Related Articles

फिरोजाबाद

Firozabad News: Following a court order, the woman was granted entry to her own home after two years….#firozabad

फिरोजाबादलीक्स…बेटा घर छोड़ गया तो बहू ने सास को उसके ही घर...

फिरोजाबाद

Firozabad News: Newborn baby girl found in field, police search for mother, one arrested…#firozabadnews

फिरोजाबादलीक्स…1 फरवरी को खुले मैदान में पन्नी के अंदर मिली थी नवजात...

फिरोजाबाद

Crime News: The blood-soaked body of a 12-year-old boy was found in a box….#agranews

फिरोजाबादलीक्स…​बड़ी वारदात, बक्से में मिली 12 साल के मासूम बच्चे की खून...

फिरोजाबाद

Crime News: Police arrested a husband and wife who defrauded a former minister…#firozabadnews

फिरोजाबादलीक्स…पूर्व मंत्री पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने के बाद समझौते के...

error: Content is protected !!