Wednesday , 10 June 2026
Home आगरा Agra News: Agra Jila Panchayat passed a budget of Rs 59 crore….#agranews
आगरा

Agra News: Agra Jila Panchayat passed a budget of Rs 59 crore….#agranews

190

आगरालीक्स…आगरा में ताज महोत्सव की तरह बटेश्वर मेला आयोजित होगा. स्मार्ट सिटीज की तरह स्मार्ट विलेजेस के लिए 59 करोड़ का बजट पारित

जिला पंचायत आगरा कार्यालय में सोमवार को आयोजित बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 59 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, अपर मुख्य अधिकारी उमेश चन्द्र सहित जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। बजट पारित होने के पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा कि “अन्त्योदय की भावना के अनुरूप गाँव, किसान, गरीब, महिलाएँ और युवाओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए यह बजट तैयार किया गया है। ‘विकसित गाँव–विकसित देश’ हमारा मूल मंत्र है और इस बजट के माध्यम से ग्रामीण विकास को नई दिशा एवं गति मिलेगी।”

पारित बजट में ग्रामीण युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु 3 करोड़ रुपये तथा ग्राम पंचायत स्तर पर चिल्ड्रन पार्क निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जिला पंचायत की रिक्त भूमि पर रेस्ट हाउस निर्माण के लिए 1.5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सार्वजनिक शौचालयों एवं नाली निर्माण हेतु 7 करोड़ रुपये तथा गिरते भूजल स्तर को देखते हुए नए जलाशयों के निर्माण, पुराने जलाशयों के गहरीकरण एवं सौन्दर्याकरण के लिए 4 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया।

जिला पंचायत की आय बढ़ाने के उद्देश्य से रिक्त भूमि पर दुकानों के निर्माण हेतु 1.5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बटेश्वर मेले का आयोजन ताज महोत्सव की तर्ज पर किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए आवश्यक बजट का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण आवागमन को मजबूत करने हेतु नई सड़कों के निर्माण, लेपन एवं मरम्मत कार्यों के लिए 8 करोड़ रुपये, जबकि आरसीसी खरंजा एवं इंटरलॉकिंग कार्यों के लिए 14 करोड़ रुपये पारित किए गए हैं। स्मार्ट विलेज योजना के अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉक में एक स्मार्ट गाँव विकसित करने के लिए 7.5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त रामायण वाटिका एवं नंदन क्रीडास्थल निर्माण हेतु 1 करोड़ रुपये, खेल सामग्री एवं प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए 30 लाख रुपये, विज्ञापन मद में 20 लाख रुपये, आपदा राहत एवं आकस्मिक व्यय के लिए 20 लाख रुपये, तथा वृक्षारोपण एवं ट्री गार्ड के लिए 10 लाख रुपये का बजट पारित किया गया है। कर्मचारियों के वेतन, भत्ते एवं पेंशन हेतु 6 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। बैठक में ग्रामीण विकास को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मनरेगा के स्थान पर वीवीजी राम जी अधिनियम लागू किए जाने के समर्थन में सदन द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित किया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Special Yamuna Utsav organized at Agra’s Shri Premnidhi Ji Temple…#agranews

आगरालीक्स…स्नान यात्रा (यमुना उत्सव) में ठाकुर जी को कराया गया शीतल जल...

आगरा

Agra Live News: A grand celebration of Nandotsav was held at the Shri Thakur Mathuradhish Temple…#agranews

आगरालीक्स…आंगन नन्द के भई बधाई, सकल ब्रजवासी दौड़े आए….प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश...

आगरा

Agra Live News: A grand theatrical production based on Dr. Hedgewar will be staged at Agra’s Sursadan on June 21…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सूरसदन में होगा डॉ. हेडगेवार का महानाट्य 21 जून को....

आगरा

Agra Weather: Alert issued for rain, thunderstorms, and hailstorms in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लोगों के मोबाइल फिर घनघनाए. आंधी तूफान के साथ बारिश...

error: Content is protected !!