आगरालीक्स… आगरा में शू फैक्ट्री में आग लगने से हडकंप मच गया, दमकल की गाडियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।
बताया जा रहा है कि आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में गैलाना रोड पर नोवा शू फैक्ट्री है, यहां शनिवार रात में आग लग गई, फैक्ट्री से आग की लपटें उठती देख खलबली मच गई, कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए, इसी बीच दमकल की गाडी भी पहुंच गई। आग पर काबू पाने में टीम जुटी हुई है।