नईदिल्लीलीक्स…. यू टयूबर आफताब ने लिव इन में रह रही श्रद्धा की हत्या कर 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखा था, पुलिस को मर्डर वेपन नहीं मिला है। डेटिंग एप से मुलाकात हुई, किराए पर फ्लैट लिया और चार दिन बाद हत्या कर दी।

दिल्ली के महरौली में 14 मई को मुंबई की रहने वाली श्रद्धा की उसके साथ लिव इन में रह रहे आफताब पे हत्या कर दी थी, इसके बाद 300 लीटर का फ्रिज खरीदा, शव के 35 टुकड़े करने के बाद फ्रिज में रखे और एक एक कर जंगल में फेंकता रहा। दो महीने से श्रद्धा से उसके दोस्तों का भी संपर्क नहीं हुआ, उन्होंने श्रद्धा के पिता को बताया, श्रद्धा के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आफताब को पूछताछ के लिए बुलाया, अफताब ने पुलिस को बताया कि श्रद्धा अपनी मर्जी से दो महीने पहले घर से चली गई है, पुलिस ने उसके मोबाइल, इंस्टाग्राम चैट चे की, इससे मामला खुल गया।
खर्चे के लिए होते थे झगड़े
श्रद्धा और आफताब कॉल सेंटर में काम कर रहे थे, इस मामले में पहले यह रिपोर्ट आई कि श्रद्धा ने शादी के लिए कहा लेकिन आफताब शादी नहीं करना चाहता था इसलिए हत्या कर दी गई लेकिन अब सामने आया है कि दोनों के बीच खर्चे को लेकर झगड़े होते थे। दोनों की दोस्ती डेटिंग एप से हुई थी और श्रद्धा अपने परिजनों की मर्जी के खिलाफ अलग धर्म के आफताब के साथ रह रही थी। श्रद्धा का अपने पिता से एक साल से संपर्क नहीं था।