आगरालीक्स ..आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 107 सीटों पर छात्रों ने प्रवेश लिया है, कॉलेज में इस बार एमबीबीएस की सीटें नहीं बढ़ी हैं। एसएन में एमबीबीएस की 128 सीटे हैं जबकि एफएच मेडिकल कॉलेज में 145 सीटें हैं।
एसएन मेडिकल कॉलेज को पांच कालेजों की एमबीबीएस और बीडीएस की 622 सीटों पर प्रवेश के लिए नोडल सेंटर बनाया गया है। एसएन के प्राचार्य डा. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एसएन, एफएच मेडिकल कालेज, टूंडला केएम मडिकल कालेज मथुरा, केडी मेडिकल कालेज मथुरा और केडी टेंडल कालेज मथुरा में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की गई।

एसएन की फीस 36 हजार, एफएच की 16.50 लाख
एमबीबीएस में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों के दस्तावेज जमा कराने के साथ ही शुल्क जमा कराया जा रहा है। एफएच मेडिकल कालेज का एक वर्ष का शुल्क 16.50 लाख रुपये है जबकि एसएन मेडिकल कालेज की एमबीबीएस की सीट के लिए 36 हजार रुपये शुल्क जमा कराया जा रहा है।
एमबीबीएस और बीडीएस की कॉलेजों में सीटें
केएम मेडिकल कालेज 150
केडी मेडिकल कालेज 150
एफएच मेडिकल कालेज 145
एसएन मेडिकल कालेज 107 सीट
केडी डेंटल कालेज 70