Wednesday , 22 July 2026
Home agraleaks Shradh Paksha from today, know three special dates of Tarpan
agraleaksअध्यात्मआगरा

Shradh Paksha from today, know three special dates of Tarpan

202

आगरालीक्स(20th September 2021 Agra News)… श्राद्ध पक्ष में तर्पण के लिए इस बार ​तीन तिथियां हैं सर्वोत्तम. जानिए तर्पण की अति उत्तम विधि और स्थान.

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान के अध्यक्ष पंडित ह्रदयरंजन शर्मा ने बताया कि श्राद्ध पक्ष आज से शुरू हो गए हैं। यह छह अक्तूबर तक चलेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी ​अपने पितरों के तर्पण के लिए भोजन निकालते हैं।

तर्पण हेतु सर्वोत्तम तिथियां
पंडित हृदय रंजन ने बताया कि 25 सितंबर पंचमी, 30 सितंबर नवमी, 06 अक्टूबर अमावस्या तिथि तर्पण के लिए सर्वोत्तम तिथियां हैं। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति साधन संपन्न नहीं है धनहीन है, वे केवल एक हाथ में काले तिल और गंगाजल लेकर पूरी आस्था श्रद्धा विश्वास के साथ अपने पूर्वजों को मन में स्मरण करते हुए सूर्य को अर्पित करे। मन में प्रार्थना करनी चाहिए, हे सूर्य देव मैं साधन संपन्न नहीं हूं, धन हीन हूं, अतः प्रणाम श्रद्धा व भक्ति भाव से परिपूर्ण है। सूर्य भगवान इसे स्वीकार करें। ऐसा करके उसे सूर्य भगवान पर चढ़ा देना चाहिए। इससे तृप्ति और संतुष्टि प्राप्त होती है। यही तर्पण की आसान और अति उत्तम विधि है।

तर्पण से सभी पितर होते हैं संतुष्ट
ब्राह्मण भोज से एक पितृएवं और तर्पण से सभी पितर तृप्त और संतुष्ट होते हैं। इस विषय में बताते हुए पंडित हृदय रंजन ने कहा कि गया की फल्गु नदी में स्नान और तर्पण करने से पितरों को देव योनि मिल जाती है। हिंदू समाज में यह दृढ़ विश्वास है कि गया में पिंडदान करने से उनकी सात पीढ़ियों के पितरों को मुक्ति मिल जाती है। गया के अलावा भारत माता की पावन भूमि में कई ऐसे स्थान हैं, जहां लोग पितृदोष के लिए अनुष्ठान कर सकते हैं। जैसे महाराष्ट्र में त्रंबकेश्वर, गंगासागर, हरियाणा पिहोबा यूपी में गढ़गंगा, उत्तराखंड में हरिद्वार भी श्राद्ध कर्म के लिए उपयुक्त स्थान है।

यह भी महत्वपूर्ण स्थान
अकाल मृत्यु को प्राप्त होने वाले पितरों का श्राद्ध जगन्नाथपुरी में, बीमारी से मृत्यु प्राप्त होने वाले पितरों का श्राद्ध और पिंडदान ओम्कारेश्वर में किया जाता है। जिन का वंश आगे नहीं बढ़ता वह अकेले मृत्यु को प्राप्त होते हैं, ऐसे पितरों का पिंडदान पशुपतिनाथ नेपाल या कैलाश मानसरोवर में करना अति उत्तम है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Wednesday, 22 July 2026

आगरालीक्स…22 जुलाई बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

error: Content is protected !!