आगरालीक्स (20 September 2021 Agra News)…आगरा का चांदी कारीगर साढ़े आठ किलो चांदी सहित लापता.
शनिवार से है लापता
आगरा के एत्मादुद्दौला के अब्बास नगर निवासी 25 साल का टीपू सुल्तान घर पर ही चांदी लाकर झलाई का काम करता है। वह रोज की तरह चांदी की झलाई कर रहा था। उसके पिता निजाकत अली ने बताया कि 18 सितंबर शनिवार को वह चांदी की झलाई करके सुबह दस बजे माल लेकर सेब का बाजार जा रहा था। उसके पास साढ़े आठ किलो चांदी थी।

दो दिन से कर रहे तलाश
उन्होंने बताया कि सेब का बाजार वह दोपहर तक नहीं पहुुंचा। तब उन्होंने जहां वह माल देने गया था, उनसे संपर्क किया। लेकिन उसका कोई उन्होंने बताया कि सेब का बाजार वह दोपहर तक नहीं पहुुंचा। तब उन्होंने जहां वह माल देने गया था, उनसे संपर्क किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद दोस्तों और रिश्तेदारी में पूछा। मगर सभी ने यही कहा कि यहां नहीं आया। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। वह दो दिन से लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं। उसका कोई भी सुराग नहीं लगा है। सोमवार को उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना एत्मादुद्दौला पुलिस को गुमशुदगी दर्ज करने को तहरीर दी। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताई है।