आगरालीक्स.. (Agra News 10th June)आगरा के श्री मनकामेश्वर मंदिर में के दालान में बने कमरों पर कब्जा करने के आरोप में श्री रामलील कमेटी के श्री भगवान अग्रवाल, अतुल बंसल सहित चार पर मुकदमा। जिला प्रशासनिक अधिकारियों को फर्जी नक्शा दिखाने के आरोप और कब्जा करने पर थाना मंटोला में श्री मनकामेश्वर मंदिर मठ प्रशासक हरिहर पुरी की तहरीर पर दर्ज किया गया मुकदमा।
चाबी नहीं की वापस, कूटरचित नक्शा दिखाया
एक महीने बाद श्री मनकामेश्वर प्रशासक द्वारा चाबी मांगी गई तो नहीं दी गई। आरोप है कि श्री रामलीला कमेटी के भगवान अग्रवाल, राजीव कुमार अग्रवाल, अतुल बंसल और योगेश कुमार ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों को कूटरचित नक्शा दिखाया, इससे यह बताया कि कमरे श्री रामलीला कमेटी के हैं। रक्षा संपदा विभाग से बारादरी (दालान) में बने कमरों के बारे में जानकारी मांगी गई, नक्शे की भी जानकारी मांगी गई। आरोप है कि इस तरह का कोई नक्शा नहीं है। यह कूटरचित नक्शा है।
धक्का मुक्की और गाली गलौज का आरोप
श्री मनकामेश्वर के मठ प्रशासन हरिहर पुरी का आरोप है कि 13 जनवरी 2021 को श्री भगवान अग्रवाल और उनके साथियों ने मिलकर धक्का मुक्की की, गाली गलौज और मुझे जान से मारने की धमकी दी। इसकी तहरीर मंटोला थाने में दी गई।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
थाना मंटोला में श्री रामलीला कमेटी के भगवान अग्रवाल, राजीव कुमार अग्रवाल, अतुल बंसल और योगेश कुमार के खिलाफ धारा 406, 420, 467, 468, 471, 323, 504,506 में मुकदमा दर्ज किया गया है।


