Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Prostitution was going on in hotel in Agra, youth-girl arrested in police raid
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Prostitution was going on in hotel in Agra, youth-girl arrested in police raid

226

आगरालीक्स….(10 June 2021 Agra) आगरा के होटल में पुलिस का छापा. देह व्यापार चल रहा था. आपत्तिजनक हालत में मिले युवक—युवती. होटल में चल रहा था पैकेज सिस्टम

पुलिस ने सुबह पांच बजे मारा छापा
आगरा के थाना एत्मादपुर के तहसील चौराहे पर स्थित एक होटल में आज पुलिस ने छापा मारा. होटल में देह व्यापार चल रहा था. पुलिस ने यहां से एक युवक व युवती को आपत्तिजनक हालत में अरेस्ट किया. यहां पर पैकेज सिस्टम के तहत देह व्यापार को अंजाम दिया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीते कुछ समय से पुलिस को सूचना मिल रही थी आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर कुबेरपुर से एत्मादपुर के बीच कई होटल हैं. यहां पर देह व्यापार चलता है. गुरुवार को सुबह पांच बजे सीओ अर्चना सिंह और एंटी हृूमेन ट्रैफिकिंग प्रभारी कमर सुल्ताना ने पुलिस टीम के साथ मिलकर एत्मादपुर के तहसील चौराहा स्थत द ग्रेट होटल व रेस्टोरेंट पर छापा मारा.

पुलिस—पुलिस चिल्लाया होटल रिसेप्शनिस्ट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस जैसे ही होटल में पहुंची, काउंटर पर खड़ा एक युवक पुलिस—पुलिस चिल्लाते हुए भाग गया. इस पर पुलिस दूसरी मंजिल पर पहुंच गई.जहां एक कमरा अंदर से बंद था. पुलिस ने उसे खुलवाया तो वहां एक युवक व युवती आपत्तिजनकर हालत में थे. पकड़े गए युवक का नाम गौरव बताया गया है जो कि निहाल कुंज कॉलोनी टूंडला का रहने वाला है. युवती अकोला चाहरवाटी क्षेत्र की बताई गई है. पुलिस को दूसरे कमरे में भी आपत्तिजनक सामान मिला है.

देह व्यापार को दे रहे थे अंजाम
पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि होटल संचालक गौरव व उसके दो साथ राजा निवासी एत्मादपुर और बल्लू सिकरवार निवासी टूंडला मिलकर इस काम को अंजाम देते हैं. ये लोग यहां पर पैकेज पर लड​़कियों को बुलाते हैं. एक हजार रुपये प्रति कस्टमर दिया जाता है. महिला ने बताया कि ग्राहकों को वाट्सएप पर लड़कियों की फोटो भेजकर हजार रुपये से 1500 रुपये तक रेट तय करते हैं. पुलिस ने महिला और तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. गौरव व महिला को जेल भेजा गया है. पुलिस को यहां से 2905 रुपये, 5 मोबाइल फोन, शराब व बियर की बोतल व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!