आगरालीक्स…(27 September 2021 Agra News) आगरा के बल्केश्वर में पार्वती घाट पर श्रीमद्भागवत कथा 29 सितंबर से हो रही है. कोरोना काल के मृतकों की अस्थियों के समक्ष होगी कथा..
कलश यात्रा कल मंगलवार को
सकारात्मक फाउंडेशन व बल्केश्वर मोक्षधाम समिति की ओर से 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक बल्केश्वर में पार्वती घाट के समीप सकारात्मक भवन पर श्रीमद्भागवत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. कोरोना काल के मृतकों की अस्थियों के समक्ष कथा होगी. सकारात्मक फाउंडेशन के अध्यक्ष चंद्रेश गर्ग,कलश यात्रा प्रभारी रिंकू गर्ग व चंद्रभान कहरवार के अनुसार इसकी कलश यात्रा मंगलवार को सुबह 9.30 बजे शक्ति सुशील मंदिर, बल्केश्वर से निकल कर बल्केश्वर महादेव मंदिर के सामने पार्वती घाट स्थित सकारात्मक भवन पर पहुंचेगी. उप्र लघु उद्योग निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष व लघु उद्योग भारती अभा संयुक्त महामंत्री राकेश गर्ग इसका शुभारंभ करेंगे.