ऐटरटेनमेंटलीक्स…अपनी शादी के लिए वेन्यू फाइनल और एक्टर का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए जोधपुर पहुंचे रणबीर आलिया.
2017 से कर रहे डेटिंग
बॉलीवुड ऐक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्रेम कहानी किसी से भी छुपी नहीं है.बीतें कुछ वर्षो से दोनो एक दूसरे को डेट कर रहे है और कई बार साथ में दानो को स्पॉट भी करा जा चुका है.दोनो साल 2017 से डेटिंग कर रहे हैं.दोनों ने एक-दूसरे के परिवारों के साथ भी संबंध बनाए हैं.रणबीर कपूर का 28 सितंबर को 39वां जन्मदिन है अपने जन्मदिन से दो दिन पहले, रणबीर आलिया एक निजी समारोह के लिए जोधपुर रवाना हुए.मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रणबीर-आलिया जल्द ही शादी करने वाले हैं.बताया जा रहा है कि दोनों अपनी शादी के लिए वेन्यू फाइनल और एक्टर का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए जोधपुर पहुंचे हैं.इस जोड़े को जोधपुर एयरपोर्ट के बाहर क्लिक किया गया और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
जोधपुर एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट हुए लवबर्ड्स
जोधपुर ऐयरपोर्ट के बाहर रणबीर और आलिया को स्पॉट किया गया.दोनो के लुक को भी काफी पसंद करा जा रहा है.रणबीर को स्नीकर्स के साथ एक ऑल मैरून जॉगर्स आउटफिट पहने देखा गया, जबकि आलिया ने टी-शर्ट और एक प्रिंटेड जैकेट के साथ ब्लू डेनिम जींस पहनी हुई है.दोनों स्टार्स सनग्लासेज के साथ फेस मास्क पहने हुए नजर आ रहे है.