आगरालीक्स…आगरा में अरविंद जी महाराज कहेंगे श्रीमद्भागवत कथा. जयपुर हाउस के श्रीराम पार्क में 25 फरवरी से शुरू होगी कथा.
भक्तों ने दी आहूति, सफल हो श्रीहरि की भक्ति
भक्तों ने हवन की पवित्र अग्नि में आहूति देकर श्रीमद्भागवत कथा व श्रीहरि के प्रति भक्ति की सफलता के लिए प्रार्थना की। जयपुर हाउस स्थित श्रीराम पार्क में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के शुभ कार्य आज कथा स्थल पर आयोजित भूमि पूजन के साथ प्रारम्भ हो गए। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी भक्तों ने हवन पूजन में भाग लिया।
श्रीमद्भागवत कथा सेवा समिति, जयपुर हाउस द्वारा आयोजित कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। समिति के राकेश अग्रवाल ने बतया कि कथा वाचक संत श्री अरविन्द व्यास जी होंगे। 24 फरवरी को दोपहर 2 बजे से कथा स्थल पर मेहंदी उत्सव व कलश सज्जा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 25 फरवरी को प्रातः 9 बजे कलश यात्रा का शुभारम्भ चिन्ताहरण महादेव मंदिर से होगा। बैंड बाजों के साथ कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंचेगी। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे से कथा प्रारम्भ होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुरारीलाल फतेहपुरिया, रुपकिशोर अग्रवाल, मुकुल गर्ग (पार्षद), घनश्याम दास, राकेश अग्रवाल, महावीर मंगल, महेश गोयल, शिव, अशोक गर्ग, हेमन्त भोजवानी, अजय गोयल, अरुण अग्रवाल, मुन्नालाल एडवोकेट, रेखा अग्रवाल, सुनीता, सुमन मंगल, संचिता, मधुबाला, रजनी गोयल, गीता अग्रवाल, रितु मित्तल, कुसुम महाजन आदि उपस्थित थे।