Thursday , 11 December 2025
Home फिरोजाबाद Six arrested for fraudulent investment scam at a call centre in Firozabad
फिरोजाबाद

Six arrested for fraudulent investment scam at a call centre in Firozabad

फिरोजाबादलीक्स…फिरोजाबाद में चल रहा था ऐसा कॉल सेंटर जो लोगों को अपने जाल में फंसाता था और फिर करता था ये काम. 5 युवतियां और एक युवक अरेस्ट

आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में पुलिस ने एक ऐसे फर्जी कॉल सेंटर को पकड़ा है जहां लोगों के साथ निवेश के नाम पर ठगी की जाती थी. थाना रसूलपुर पुलिस और साइबर क्राइम थाना टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए निवेश के नाम पर ठगी करने वाले छह जालसालों को अरेस्ट किया है. इनमें पांच युवतियां शामिल हैं.

एसएसपी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नैनी ग्लास चौराहे स्थित किट कैट रेस्टोरेंट के बेसमेंट में चल रहे कॉल सेंटर पर छापा मारा. मौके से छह मोबाइल, 500 हायरिंग पैम्पलेट, एक पीएनटी फोन, आठ डायरी, चार नोटबुक, एक चेक, एक बैंक पासबुक, छह सिम कार्ड और 100 पेजों में मोबाइल नंबरों का डेटा बरामद किया है.

पुलिस ने यहां से पांच युवतियों को एक युवक को अरेस्ट किया है. इनमे नाम इलमा, सिमरा, हसनैन, मोहम्मद आसिफ, अनम, कशिश और अजरीन हैं. ये सभी फिरोजाबाद के विभिन्न मोहल्लों की रहने वाले हैं. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ये आरोपी फर्जी नामों का इस्तेमाल कर लोगों को निवेश के आकर्षक आफर देकर ठगी करते थे. ये लंबे समय से इस अवैध गतिविधि में सक्रिय थे.

Related Articles

फिरोजाबाद

A young woman was duped of Rs 4.19 lakh in the name of marrying her friend from England…#firozabadnews

फिरोजाबादलीक्स…अपने इंग्लैंड वाले दोस्त से शादी की तमन्ना में 4.19 लाख रुपये...

फिरोजाबाद

Passengers were frightened by the sound of an explosion in a train parked at Tundla railway station…#tundalanews

आगरालीक्स…टूंडला रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में धमाके की आवाज पर सहमे...

फिरोजाबाद

Firozabad News: 25 people suffer food poisoning after eating at a wedding feast, hospitalised…#firozabadnews

फिरोजाबादलीक्स…शादी की दावत खाना पड़ गया महंगा. पार्षद सहित 25 बाराती—घराती हो...

फिरोजाबाद

Sad News: Two bike riders died after being hit by a roadways bus…#firozabadnews

फिरोजाबादलीक्स…रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को लिया चपेट में, बस...

error: Content is protected !!