मथुरालीक्स…मथुरा में मथुरा में हाई सिक्यारिटी. चप्पे—चप्पे पर नजर. कल सनातन एकता पदयात्रा की होगी एंट्री. आठ जोन और 19 सेक्टर में तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात
दिल्ली से 7 नवंबर को शुरू हुई बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा गुरुवार को मथुरा में प्रवेश करेगी. इस एकता पदयात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. दिल्ली में ब्लास्ट के बाद यात्रा की सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है. आठ जोन और 19 सेक्टर बनाए गए हैं. तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात होंगे. इसके लिए आगरा और अलीगढ़ का भी फोर्स लगाया गया है.
सनातन एकता यात्रा गुरुवार को कोसीकलां से मथुरा में प्रवेश करेगी. एसपीआरए सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि यात्रा के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेंगे. इस दौरान यातायात व्यवस्था को भी बदला गया है. रूट को 8 जोन और 19 सेक्टर में बांटकर जिम्मेदारियां सौंपी गई है. त्रिस्तरीय सुरक्षा में पहल घेरे में सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं तो दूसरे घेरे में आरआरएफ व पीएसी के जवान रहेंगे. तीसरे घेरे में करीब ढाई हजार पुलिसकर्मियों को लगाया गया है.