जयपुरलीक्स वीडियो एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर में न्यूरोसर्जरी के आईसीयू में आग से छह मरीजों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख।
एसएमएस हॉस्पिटल, जयपुर के सुपरटेंडेंट डॉ. सुशील कुमार भाटी के अनुसार, न्यूरोसर्जरी के आईसीयू में 11 मरीज भर्ती थे। रविवार रात 11.30 बजे शॉर्ट सर्किट से आईसीयू में आग लग गई। धुआं आईसीयू में फैलने लगा, आईसीयू में तैनात कर्मचारियों ने मरीजों का दूसरे वार्ड और आईसीयू में शिफ्ट करना शुरू कर दिया।
20 मिनट में मरीज किए गए शिफ्ट
न्यूरोसर्जरी के आईसीयू से दूसरे आईसीयू और वार्ड में मरीजों को 15 से 20 मिनट में
शिफ्ट कर दिया गया। इस दौरान दमकल की टीम भी आ गई और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। लेकिन तब तक छह मरीजों की मौत हो चुकी थी।