आगरालीक्स…आगरा में खेला जाएगा डबल राउंड रॉबिन इंटर डिस्ट्रिक क्रिकेट टूर्नामेंट. सात जिलों के बीच होंगे मैच. उप्र क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में लिया गया निर्णय
उप्र क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अगले सप्ताह से 15 नवम्बर तक आगरा मण्डल के सात जिलों के मध्य डबल राउंड रॉबिन इंटर डिस्ट्रिक क्रिक्रेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक जिले की टीम छह मैच खेल सकेगी। साथ ही खिलाड़ियों को घरेलू व बाहरी दोनों परस्थितियों में खेलने का अनुभव मिलेगा।
यह निर्णय उप्र क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा दयालबाग स्थित होटल पूनम प्लाजा में आयोजित बैठक में लिया गया। जिसमें आगरा, मथुरा, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद, कासगंज और हाथरस जिलों के महासचिवों ने उत्साहपूर्ण भाग लिया। कहा कि सभी जिलों के मध्य हुए मैचों के बाद श्रेष्ठ खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में खेलने का अवसर मिलेगी। अंत में सबी जिलों के सचिवों को उप्र क्रिकेट एसोसिएसन की ओर से अध्यक्ष अनिल विदोलिया व उपाध्यक्ष डीआर गुप्ता द्वारा सम्मान पत्र प्रदान किए गए। बैठक की अध्यक्षता यूपीसीए के अध्यक्ष अनिल विधोलिया, ने की। उपाध्यक्ष डीआर गुप्ता, सचिव जीडी शर्मा व अन्य पदाधिकारियों में अंकेश वशिष्ठ, ऋषभ शर्मा, सुजीत पचौरी, अखिल दीक्षित, प्रदीप प्रकाश आदि मौजूद थे।