आगरालीक्स…. योगी सरकार में प्राइवेट प्रैक्टिस पर सख्ती के बाद आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा, प्रतिष्ठित डॉक्टरों के इस्तीफा देने से मची खलबली।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक के सख्त निर्देश दिए हैं, इसके साथ ही डॉक्टरों से समय पर आने के लिए कहा है, इसके बाद से डॉक्टरों में हडकंप मचा हुआ है। सरकारी सिस्टम में रहकर इलाज करने में हो रही समस्या, जूनियर डॉक्टर और कर्मचारियों द्वारा अनसुनी करने के बाद प्राइवेट प्रैक्टिस पर सख्ती से डॉक्टरों ने बडा कदम उठाया है। एसएन के डॉक्टर इस्तीफा देने लगे हैं।
इस्तीफा देने वालों में सबसे ज्यादा एसएन के डॉक्टर
एसएन से इस्तीफा देने वालों में सबसे ज्यादा सर्जरी विभाग के डॉक्टर हैं, सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ श्वेतांक प्रकाश ने नौकरी छोडने के लिए तीन महीने का नोटिस दिया है। संविदा पर कार्यरत डॉ हिमांशु नौकरी छोड चुके हैं। संविदा पर कार्यरत डॉ आलोक गुप्ता और डॉ पुनीत गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ राकेश भाटिया ने दिया नोटिस
बाल रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ राकेश भाटिया ने वीआरएस लेने के लिए नोटिस दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डॉ राकेश भाटिया पूर्व में प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप में सस्पेंड हो गए थे, बाद में वे बहाल हो गए, इसके बाद एसएन में काम कर रहे हैं।
कई और डॉक्टर दे सकते हैं इस्तीफा
एसएन के कई और डॉक्टर इस्तीफा दे सकते हैं, प्राइवेट प्रैक्टिस पर सख्ती के बाद डॉक्टरों के होश उडे हुए हैं, अधिकांश डॉक्टरों के अपने हॉस्पिटल और क्लीनिक हैं, ऐसे में वे सरकारी नौकरी नहीं करना चाहते हैं।
Leave a comment