आगरालीक्स ….आगरा में युवक के साथ उसकी पत्नी और प्रेमिका दोनों की रहना चाहती हैं, थाने में पहुंचे, यहां अजीबो गरीब फैसला हुआ कि युवक एक दिन पत्नी और एक दिन प्रेमिका के साथ रहेगा, उस दिन की कमाई भी उन्हें ही देगा।
आगरा के शास्त्रीपुरम निवासी युवक की शादी को सात साल हो चुके हैं। उसके दो बच्चे हैं। वह आॅटो चलता है, एक साल पहले वह संजय प्लेस स्थित ऑफिस से युवती को उसके घर न्यू आगरा छोडने गया था, युवती भी विवाहिता है और आठ साल का बेटा है, पति से मनमुटाव होने के बाद अलग रह रही है। युवक का युवती से बातों बातों में प्यार हो गया। दोनों ने चोरी चुपके विवाह भी कर लिया। महिला को राधा नगर में किराए पर मकान दिला दिया। पत्नी से बहाने बनाकर उसके पास रुकने लगा, लेकिन कुछ दिन पहले राज खुल गया। इस पर मनोज ने बाहरवाली से नाता तोड़ लिया। उसके घर जाना बंद कर दिया। अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया। इस
थाने में हंगामा और समझौता
पर बाहरवाली मनोज को ढूंढते-ढूंढते मंगलवार को उसके घर पहुंच गई। वह मनोज को खींचकर ले जानी लगी लेकिन दूसरी ओर से पत्नी ने उसे कसकर पकड़ लिया। हंगामा इतना हुआ कि बात पुलिस तक पहुंच गई। तीनों को सिकंदरा थाने पर लाया गया। यहां भी दो घंटे हंगामा चला। न प्रेमिका मनोज को छोड़ने के लिए तैयार थी और न पत्नी। इसके बाद मनोज ने प्रस्ताव दिया कि वह पत्नी और प्रेमिका के साथ एक -एक महीने रहेगा लेकिन इस पर सहमति नहीं बनी। विवाद हो गया कमाई पर। आटो में कमाई रोज के हिसाब से होती है। इसलिए तय हुआ कि वह एक दिन पत्नी के साथ रहेगा और एक दिन प्रेमिका। इस तरह एक -एक दिन की उसकी कमाई दोनों में बंटेगी। समझौता नामा लिखकर तीनों ने हस्ताक्षर किए और पुलिस को थमा दिया। मीडिया से थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि तीनों के बीच यह समझौता हो जाने के बाद उन्हें थाना से जाने दिया गया।
यह है समझौता नामा
एक दिन पत्नी के साथ रहेगा और एक दिन प्रेमिका के। इस पर किसी को आपत्त्ति नहीं थी, इसलिए उन्हें थाना से जाने दिया गया
Leave a comment