
विभागाध्यक्ष आएंगे तभी तो डॉक्टर भी
प्राचार्य डॉ एसके गर्ग ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर डॉक्टर और कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर चेक करने के निर्देश दिए हैं, जिससे गायब रहने वाले डॉक्टर और कर्मचारियों के खिलापफ कार्रवाई की जा सके। लेकिन अधिकांश विभागों में विभागाध्यक्ष भी समय से नहीं आते हैं। ऐसे में वे भी परेशान है।
तनाव में डॉक्टर, प्राइवेट प्रैक्टिस पर असर
डॉक्टरों पर सख्ती से वे तनाव में हैं, उनकी प्राइवेट प्रैक्टिस पर भी असर पडने लगा है। दोपहर 12 से एक बजे तक आने वाले डॉक्टरों को सुबह ही आना पड रहा है, जिससे वे सुबह मरीजों को नहीं देख पा रहे हैं, वहीं जो डॉक्टर एक बजे के बाद प्राइवेट प्रैक्टिस करने लग जाते थे, वह भी बंद हो गई है।
शाम की ओपीडी की कवायद
एसएन में शाम की ओपीडी भी शुरू हो सकती है। इसके शुरू होने के बाद डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पूरी तरह बंद हो जाएगी।
Leave a comment