आगरालीक्स…आगरा के बडे चिकित्सक व एसएन के पूर्व एचओडी डॉ रमेश प्रसाद का निधन हो गया, वे 86 साल के थे, लंबे समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। रविवार सुबह उनके निधन के बाद शहर के चिकित्सक दिल्ली गेट स्थित उनके घर पहुंच गए।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ रमेश प्रसाद, प्रसाद चाइल्ड केयर हॉस्पिटल दिल्ली गेट के संचालक अस्वस्थ्य चल रहे थे, वे 86 साल के थे। उनके बेटे डॉ प्रियूश प्रसाद भी बाल रोग विशेषज्ञ हैं। उनके निधन से शोक की लहर है।