आगरालीक्स.. आगरा आ रही रोडवेज बस में आग लग गई, दौडती बस से आग की लपटें उठने पर चीख पुकार मच गई, ड्राइवर ने बस रोक दी, बस से सवारियां अपना सामान लेकर उतर गईं, एक सवारी का सामान बस में रह गया, देखते ही देखते बस का एक हिस्सा जलकर स्वाह हो गया।
रविवार सुबह रोडवेज बस औरेया से आगरा जा रहा थी। उसमें 52 सवारियां थीं। कानपुर-आगरा हाईवे पर मक्खनपुर, फीरोजाबाद के पास स्टेयरिंग के पास लगी वायर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। ड्राइवर जब तक बस रोकता, आग की लपटें उठने लगीं। सभी यात्री बस से नीचे उतरे। सभी सुरक्षित हैं। एक यात्री का बस में रखा सामान जल गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटना के बाद सभी यात्रियों को दूसरी बस से आगरा के लिए रवाना किया गया।