आगरालीक्स…. आगरा के एसएन में Decompresive craniectomy की गई, सिर की हड्डी निकाल कर पेट में रखी गई। सुपरस्पेशियलिटी विंग में शुरू हुए आईसीयू में दो मरीज भर्ती। ( SNMC, Agra: Rs 200 crore SS wing ICU start, Decompresive craniectomy & Tumour patient admit)
एसएन में 30 वर्षीय मरीज को सड़क दुर्घटना में सिर में चोट लगने पर 20 जुलाई को भर्ती किया गया। चोट लगने की वजह से मरीज के ब्रेन में ब्लीडिंग हुई व ब्रेन में क्लॉट जम गया था। न्यूरोसर्जन डॉ. मयंक अग्रवाल ने बताया कि Decompresive craniectomy मरीज के सिर की हड्डी को निकाला गया व हड्डी को पेट में रख दिया गया। मरीज के क्लॉट को निकाला गया। मरीज कोसुपर स्पेशियलिटी विंग के आईसीयू में शिफ्ट किया गया। मरीज का वेंटीलेटर हट गया है, मरीज ठीक है।
सिर में था दर्द, निकला ट्यूमर
पिनाहट के रहने वाले 60 वर्षीय मरीज को तीन महीने से सिर में दर्द व याददाश्त कमजोर होने की परेशानी थी। एसएन में भर्ती कराया गया। मरीज को ब्रेन का ट्यूमर (High Grade Glioma) था। 22 जुलाई को न्यूरोसर्जरी कर 4 सेंटीमीटर का ट्यूमर निकाला गया। ऑपरेशन के बाद मरीज को सुपर स्पेश्यिलिटी स्थित आईसीयू में वेंटीलेटर पर रखा गया। मंगलवार को वेंटीलेटर हट गया और मरीज की तबीयत में सुधार हो रहा है। यूनिट हेड डॉ. गौरव धाकरे, डॉ. मयंक अग्रवाल डॉ. आदित्य,डॉ. तरुणेश शर्मा द्वारा यह जटिल ऑपरेशन किये गए। सुपरस्पेशियलिटी विंग के आईसीयू के प्रभारी डॉ. अति हर्ष मोहन सह आचार्य एनेस्थीसिया विभाग के निर्देशन में इलाज चल रहा है।एसएन के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मेडिकल कालेज आगरा में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर द्वारा जटिल सर्जरी की जा रही हैं।