आगरालीक्स …..आगरा में सोने के रेट पांच हजार से छह हजार रुपये प्रति 10 ग्राम कम हो जाएंगे। बजट में सोने और चांदी पर ड्यूटी कम होते ही भाव में गिरावट। ज्वैलरी कंपनियों के शेयर में उछाल। ( Agra News : Gold rate falls up to Rs 6000 per gram)
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 25 में सोने चांदी पर बेसिक सीमा शुल्क 10 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत करने की घोषणा की। इसके साथ ही सोने चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई।
5000 से 6000 रुपये प्रति 10 ग्राम होगा कम
कक्कड़ ज्वैलर्स एमजी रोड के संचालक मधुकर कक्कड़ ने बताया कि बेसिक सीमा शुल्क कम होने से 5000 से 6000 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हो जाएगा। अभी दीपावली और सहालग का समय आने वाला है, इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।