नई दिल्लीलीक्स…170 दिन बाद जेल से बाहर आए सोनम वांगचुक. सरकार द्वारा एनएसए हटाने के बाद हुई रिहाई…
लद्दाख के सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक 170 दिन बाद जेल से रिहा हुए हैं. गृह मंत्रालय द्वारा उनके ऊपर लगाए गए नेशनल सिक्योरिटी एक्ट यानी एनएसए हटा दिया गया है जिसके बाद उनकी रिहाई हुई. सोनम वांगचुक जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद थे. उनके जेल में रहने के दौरान कई बार उनके समर्थन भी मिलने पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने किसी को मिलने नहीं दिया. आज उनकी रिहाई पर पत्नी गीतांजलि शनिवार सुबह करीब 10 बजे जोधपुर जेल पहुंची थीं. इसके बाद कागजी कार्रवाई पूरी की गई और फिर दोपहर सवा एक बजे दोनों प्राइवेट कार से पुलिस सुरक्षा के बीच जेल से बाहर निकले.एनएसए के तहत लिया गया था हिरासत में
दरअसल सोनम वांगचुक 2025 में लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे. सोनम के अनशन के दौरान 24 सितंबर 2025 को लेह में हिंसा हुई थी. इन प्रदर्शनों में चार लोगों की मौत हुई थी और 90 लोग घायल हुए थे. सरकार ने आरोप लगाया कि वांगचुक ने इस हिंसा को भड़काया. दो दिन बाद 26 सितंबर को एनएसए के तहत वांगचुक को अरेस्ट किया गया था औैर इसके बाद उन्हें फौरन जोधपुर शिफ्ट कर दिया गया था. 170 दिन से वे जोधपुर जेल में बंद थे.