आगरालीक्स…आगरा में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत. 14 हजार से अधिक चालानों का हुआ निस्तारण. कुल 782608 वादों का हुआ निपटारा
आगरा में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक द्वारा किया गया. लोक अदालत में कुल 782608 वादों का निस्तारण हुआ. 14 हजार से अधिक वाहन चालानों का भी निपटारा किया गया.जनपद न्यायाधीश द्वारा अन्य प्रकृति के 808 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें जुर्माना धनराशि 84000/- रूपये की धनराशि अधिरोपित की गई. राष्ट्रीय लोक अदालत में तृप्ता चौधरी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय व अतिरिक्त परिवार न्यायालयों द्वारा 37 वादों का निस्तारण किया गया. नरेन्द्र कुमार पाण्डेय, पीठासीन अधिकारी मोटर दुघर्टना दावा अधिकरण के द्वारा 107 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें पीड़ित पक्षों को 103540722 /- रूपये की प्रतिपूर्ति धनराशि प्रदान की गई.
इस लोक अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेलवे)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज/अपर सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट व अन्य न्यायालयों द्वारा कुल-7647 वादों का निस्तारण किया गया. जिसमें जुर्माना धनराशि 6515712 रूपये अधिरोपित की गई. इसके अतिरिक्त जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग - प्रथम व द्वितीय, स्थायी लोक अदालत, कॉमर्शियल कोर्ट-प्रथम व द्वितीय के द्वारा कुल 20 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें धनराशि- 2284025 रूपये अधिरोपित की गयी तथा वर्चुअल न्यायालय के द्वारा कुल 140263 मोटर वाहन चालानों का निस्तारण किया गया.
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी कचहरी, आगरा के अलावा तहसील स्तर ब्लॉक स्तर समस्त पुलिस आयुक्त कार्यालय एवं यातायात चालान, ग्रीन गैस लि० मोबाइल फोन, वैवाहिक प्रीलिटिगेशन, भारत दूरसंचार निगम लि0 एवं समस्त फाईनेन्स कम्पनियों के कुल 632661 वादों का निस्तारण किया गया तथा टोरण्ट पावर लि0 के द्वारा कुल - 250 / - मामलों का निस्तारण किया गया, जिसमें समझौते की धनराशि मु0-2350000 रूपयें रही. इस लोक अदालत में विभिन्न बैंकों भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक, ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावत, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, सिडिकेट बैंक अन्य फाइनेन्स कम्पनी आदि के कुल 815 वादों का निस्तारण प्री-लिटिगेशन लोक अदालत के माध्यम से किया गया, जिसमें समझौता धनराशि- 123754000 रूपये सम्मिलित है. इस आयोजन में आने वाले आम जनमानस की सुविधा हेतु जगह-जगह पूछताछ केन्द्र बनाये गये जिस पर नामित अधिवक्तागण एवं पराविधिक स्वयं सेवकों की उपस्थिति सुनिश्चित की गयी.इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्साधिकारी, आगरा के हेल्थ चैकअप हेतु हेल्प डेस्क लगाया गया. वादीगण द्वारा अपने वादों के निस्तारण हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित आये न्यायालय परिसर में वादकारीगण/अधिवक्तागण की चहल-पहल रही तथा शान्ति व्यवस्था में पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में तैनात रहा. राष्ट्रीय लोक अदालत के निस्तारण हेतु बैंक व मोबाइल कंपनियों से संबंधित मामलों से सम्बद्ध पीठों की स्थापना की गई जिनके द्वारा प्रीलिटिगेशन के माध्यम से वादों का निस्तारण किया गया. इस प्रकार जिला मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर आज आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 782608 वादों का निस्तारण किया गया.