आगरालीक्स …आगरा में ताजमहल के पास उड रहे ड्रोन के साथ साउथ कोरिया के टूरिस्ट को सुरक्षा एजेंसियों ने पकडा है, सुरक्षा एजेंसी पूछताछ कर रही है। सुरक्षा कारणों से ताजमहल के आस पास ड्रोन लगाने पर प्रतिबंध है। डीएम गौरव दयाल ने ड्रोन को लेकर सख्त हिदायत दी है, आगाह किया है कि किसी होटल और लॉज से ड्रोन उडाया जाता है तो उसके संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार सुबह सात बजे पूर्वी गेट के पास ताजमहल के फोरकोर्ट पर ड्रोन उडता देख सुरक्षा एजेंसी सतर्क हो गई, मोर्चे पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने जांच शुरू कर दी। ताजमहल परिसर और बाहर सर्च आॅपरेशन चलाया गया। सुरक्षा एजेंसियों की सर्च में दक्षिण कोरिया के चुन होंग चुल, वूसुख यूनिवर्सिटी दंपति को सुरक्षा एजेंसियों ने पकड लिया। पर्यटन पुलिस को ड्रोन के साथ युवक को भी सौंप दिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

आगरा पुलिस ने ताजमहल के पास ड्रोन उड़ाने के आरोप में एक अमेरिकी नागरिक को पुलिस ने पकड़ा है.
अधिकारियों ने बताया कि एक छोटा सफेद रंग का ड्रोन ऐतिहासिक स्मारक के पास दो बार दिखा.
स्थानीय पुलिस और सीआईएसएफ ने एक होटल के में व्यक्ति को देखा जो ड्रोन को उड़ाने की तैयारी कर रहा था.
पुलिस ने बताया कि व्यक्ति अमेरिका के ओहियो से आया सैलानी है और उसकी पहचान आर निकोलस के तौर पर हुई है. उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया और स्थानीय थाने लेकर आई.
उन्होंने बताया कि ताजमहल के आसपास ड्रोन या कुछ भी उड़ाना वर्जित है.
उन्होंने कहा कि मशीन उड़ाने और निकोलस की गतिविधियों में प्रथमदृष्टया कुछ संदिग्ध नहीं मिला है और पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.
पुलिस ने घटना के बाबत दिल्ली में अमेरिका के दूतावास को सूचित कर दिया है.
Leave a comment