आगरालीक्स …सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड से दो बार सम्मानित वहीदा रहमान आगरा पहुंची। यहां उन्होंने फतेहपुर सीकरी की शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादरपोशी की। चश्मा लगाए और सोल ओढे वहीदा रहमान के आने की जानकारी होते ही उन्हें देखने के लिए लोग पहुंच गए।
बुधवार को वर्षीय वहीदा रहमान फतेहपुर सीकरी की ख्वाजा शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर पहुंची, यहां उन्होंने चादर पोशी की। वहीदा रहमान को 1967 में गाइड फ़िल्म के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार और
1969 में नीलकमल फ़िल्म के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अभिनय के क्षेत्र में बेमिसाल प्रदर्शन के लिए उन्हें साल 1972 में पद्म श्री और साल 2011 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सिल्वर स्क्रीन पर वह अंतिम बार 2006 में रंग दे बसंती फ़िल्म में दिखाई दी थी।
Leave a comment