आगरालीक्स… आगरा में दक्षिण पश्चिमी मानसून सक्रिय हो गया है, दो घंटे की बारिश में आगरा में जिंदगी ठहर गई, सडकें जलमग्न, दुकानों की छत गिर गई और घरों में पानी भर गया, सीवर बैक मारने लगे और नाले उफान भरने लगे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मानसून की बारिश आठ जुलाई तक लगातार होगी। ऐसे में गुरुवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार सुबह से ही बादल और धूप के बीच लुकाछिपी का खेल चल रहा है, कभी बादल छा रहे हैं तो कभी धूप निकल रही है। इससे उमस बढ गई है।
आगरा में गुरुवार को मानसून की पहली बारिश हुई, शाम को बूंदाबांदी शुरू हुई और रात होते होते तेज बारिश होने लगी। एक घंटे की बारिश में ही बिजलीघर, खेरिया मोड, रामबाग सहित कई क्षेत्रों में दुकानों में पानी भर गया, सडक पानी में डूब गई।
पहली बारिश में ही हालात बिगडे
आगरा में मानसून की पहली बारिश में ही हालात बिगड, पहली बारिश के बाद शहर में जगह जगह जलभराव हो गया, वाहन फंस गए और जाम लग गया।
आठ जुलाई तक बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि आठ जुलाई तक लगातार बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी।
05-Jul28.037.0

Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers06-Jul27.037.0

Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers07-Jul27.037.0

Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers08-Jul27.037.0

Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers09-Jul26.037.0

Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm10-Jul26.036.0

Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm