Saturday , 8 November 2025
Home बिगलीक्स SP candidate Kushal Yadav elected Zila Panchayat Adhyaksh Agra
बिगलीक्स

SP candidate Kushal Yadav elected Zila Panchayat Adhyaksh Agra

kushal
आगरालीक्स….
आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिष्ठा के चुनाव में सपा की कुशल यादव ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा सांसद बाबूलाल के बेटे राकेश चौधरी को हरा दिया है। सपा नेता राजपाल यादव की पत्नी कुशल यादव को 34 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी को 17 वोट मिले। सपा ने मतगणना होने से पूर्व ही जीत का जश्न शुरू कर दिया था। कलक्ट्रेट में कडी सुरक्षा के बीच हुए चुनाव में बसपा ने अंदरखाने सपा हाथ मिला लिया, अंदरूनी समझौते के चलते बसपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा। बसपा के सर्वाधिक 17 प्रत्याशियों ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता था।

कलक्ट्रेट चले गए भाजपाई
जिला पंचायत सदस्य के रूप में भाजपा के सात सदस्य थे। सपा के पास आठ सदस्य थे। सात सदस्यों के बूते भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने के ख्वाब देख रही थी। भाजपा केवल 10 सदस्यों का इन्तजाम कर पाई। इस तरह से 17 वोट मिले। सपा ने 26 सदस्यों का इन्तजाम कर लिया और पांच साल के लिए लाल बत्ती हथिया ली। भाजपाइयों को अपनी हार का भरोसा पहले ही हो गया था, इस कारण मतगणना शुरू होने से पहले अधिकांश भाजपाई कलक्ट्रेट से खिसक लिए थे।

kushal 2कुशल यादव दूसरी महिला अध्यक्ष
कुशल यादव जिला पंचायत की दूसरी महिला अध्यक्ष हैं। उनसे पूर्व भाजपा की प्रेमकुमारी परमार अध्यक्ष रह चुकी हैं। प्रेम कुमारी परमार दबंग महिला थीं। वे रिवॉल्वर लगाकर चलती थीं। उन्होंने कई बार विधानसभा का टिकट भी मांगा, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

 भाजपा का दांव उल्टा 
भाजपाई सोच रहे थे कि सपा के शासनकाल में भाजपा तीन बार जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीत चुकी है, इसलिए इस बार भी नैया पार लग जाएगी। इस बार दांव उल्टा पड़ गया। सपाइयों की रणनीति के आगे उनकी एक न चली। अंतरआत्मा की आवाज पर वोट देने की अपील भी बेअसर रही।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्समथुरामथुरालीक्स

Vrindavan News: 68 year old devotee died in Thakur Banke Bihari Temple, Video#Vrindavan

वृंदावनलीक्स …वीडियो ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु की तबीयत...

बिगलीक्स

Agra News: Drug Department investigate on Three Medicine wholesaler in Agra#Agra

आगरालीक्स:…Ara News: आगरा में दवा कंपनी की घाव और सूजन कम करने...

बिगलीक्स

Agra News: ADA Take possession on 100 Hectare land for 10 Township of greater Agra#Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अटलपुरम के बाद ग्रेटर आगरा टाउनशिप पर...

बिगलीक्स

Agra News: Agra Weather forecast for 9th November 2025#Agra

आगरालीक्स….Agra News: आगरा में सुबह सुबह ठंडी हवा चल रही है। जानें...

error: Content is protected !!