
भाजपा की वरिष्ठ नेता कुंदनिका शर्मा का समाजवादी पार्टी में शामिल होना फिर सपा की ग्रामीण सीट से हेमलता दिवाकर का टिकट लौटा कर भाजपा में शामिल होना, अब शहर की राजनीति में एक और बदलाव सामने आ गया है। सपा की दक्षिण विधानसभा सीट से घोषित प्रत्याशी रोली तिवारी मिश्रा का आज अचानक ही पार्टी आलाकमान द्वारा टिकट काट दिया गया। उनके स्थान पर जयपुर हाउस से पार्षद क्षमा जैन सक्सेना को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया है।
कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के जाने के बाद लिया फैसला
कैंबिनेट मंत्री शिवपाल यादव 10 जुलाई को आगरा आए थे, वे यहां ठहरे और अगले दिन चले गए। यहां डॉ रोली तिवारी मिश्रा के दक्षिण सीट से चुनाव लडने पर उन्हें पार्टी से समर्थन न मिलने की शिकायतें की गई थी। उन्होंने दक्षिण विधानसभा सीट से पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करना भी शुरू कर दिया था। लेकिन पार्टी आलाकमान द्वारा अचानक उनका टिकट काट दिया जाना उनके लिए किसी झटके से कम नहीं है।
दक्षिण से अब ये होंगे प्रत्याशी
आगरा की दक्षिण विधानसभा सीट से अब भाजपा की तरफ से वर्तमान विधायक योगेन्द्र उपाध्याय का नाम है तो वहीं बसपा की तरफ से बरकत अली घोषित किए जा चुके हैं। अब समाजवादी पार्टी की तरफ से रोली तिवारी मिश्रा की जगह क्षमा जैन सक्सैना इस सीट से चुनाव लड़ेंगी।
Leave a comment