Wednesday , 22 July 2026
Home पॉलिटिक्स SP declare kshma Jain Saxena from Agra South seat
पॉलिटिक्स

SP declare kshma Jain Saxena from Agra South seat

252

आग

Roli-Tiwaari-Mishra--1459952001
रालीक्स….
आगरा की दक्षिण विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रोली तिवारी मिश्रा को पार्टी ने एक करारा झटका दिया। पार्टी ने यहां से रोली तिवारी मिश्रा का टिकट काटकर जयपुर हाउस से पार्षद क्षमा जैन सक्सैना को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। यह निर्णय कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव की तरफ से लिया गया है। रोली तिवारी मिश्रा का टिकट काटे जाने से आगरा की राजनीति भी गरमा गई है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के लिए आगरा में हर पार्टी ने जोरआजमाइश करना शुरू कर दिया है। इसके लिए परिवर्तन और दल-बदल का दौर पहले ही शुरू हो चुका है। पहले भाजपा की वरिष्ठ नेता कुंदनिका शर्मा का समाजवादी पार्टी में शामिल होना फिर सपा की ग्रामीण सीट से हेमलता दिवाकर का टिकट लौटा कर भाजपा में शामिल होना शामिल था लेकिन अब शहर की राजनीति में एक बदलाव सामने आ गया है। सपा की दक्षिण विधानसभा सीट से घोषित प्रत्याशी रोली तिवारी मिश्रा का आज अचानक ही पार्टी आलाकमान द्वारा टिकट काट दिया गया। उनके स्थान पर जयपुर हाउस से पार्षद क्षमा जैन सक्सेना को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया है।
शिवपाल ने लिया फैसला
बताया जाता है कि रोली तिवारी मिश्रा का टिकट पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव द्वारा लिया गया है। हाल ही में शिवपाल ने आगरा का अचानक दौरा किया था और इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुखातिब भी हुए थे। हालांकि इस दौरान मीडिया से उनकी बातचीत नहीं की गई थी। सूत्रों के अनुसार शिवपाल सिंह यादव द्वारा यह निर्णय उसी समय ले लिया गया था लेकिन आज इसकी पूरी तरह से पुष्टि कर दी गई।
चुनाव प्रचार में लगी थीं रोली तिवारी
पिछले काफी महीने पहले से समाजवादी पार्टी की तरफ से घोषित प्रत्याशी रोली तिवारी मिश्रा आगरा का एक जाना पहचाना नाम है। उन्होंने दक्षिण विधानसभा सीट से पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करना भी शुरू कर दिया था। दक्षिण सीट से पार्टी के लिए उन्होंने दिन-रात एक किए हुआ था लेकिन पार्टी आलाकमान द्वारा अचानक उनका टिकट काट दिया जाना उनके लिए किसी झटके से कम नहीं है।
दक्षिण से अब ये होंगे प्रत्याशी
आगरा की दक्षिण विधानसभा सीट से अब भाजपा की तरफ से वर्तमान विधायक योगेन्द्र उपाध्याय का नाम है तो वहीं बसपा की तरफ से बरकत अली घोषित किए जा चुके हैं। अब समाजवादी पार्टी की तरफ से रोली तिवारी मिश्रा की जगह क्षमा जैन सक्सैना इस सीट से चुनाव लड़ेंगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पॉलिटिक्स

Agra News: Kisan Kranti Dal will field candidates for all Assembly and Lok Sabha seats…#agranews

आगरालीक्स…आगरा से किसानों का बड़ा ऐलान. विधानसभा और लोकसभा की सभी सीटों...

पॉलिटिक्स

Agra Live News: Newly appointed UP Congress in-charge Rajendra Pal Gautam visits Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा आए यूपी कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम. बोले— उत्तर...

पॉलिटिक्स

Agra News: SP workers donated blood on the eve of SP National President Akhilesh Yadav’s birthday…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सपा कार्यकर्ताओं ने किया 53 यूनिट रक्तदान .सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष...

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

UP BJP New Team : Ram Pratap Chauhan Mahamantri & Vijay Shivhare Mantri

यूपीलीक्स…. भाजपा की प्रदेश की नई टीम में राम प्रताप सिंह चौहान...

error: Content is protected !!