आगरालीक्स…सपा ने आगरा की इस सीट से बदला अपना प्रत्याशी. कांग्रेस ने आगरा कैंट और फतेहपुर सीकरी से इन्हें बनाया अपना प्रत्याशी
आगरा की सीटों पर प्रत्याशियों की अदला बदली का खेल अभी भी चल रहा है. बसपा के दो सीटों से प्रत्याशी बदलने के बाद समाजवादी पार्टी ने भी अपना एक और प्रत्याशी को बदला है.समाजवादी पार्टी ने फतेहाबाद सीट से राजेश शर्मा को हटाकर रूपाली दीक्षित को प्रत्याशी बदलने के बाद अब आगरा दक्षिण सीट से भी अपना प्रत्याशी बदल दिया है.यहां से प्रिंस रिजवान की जगह अब विनय अग्रवाल को नया प्रत्याशी घोषित किया है.

कांग्रेस ने दो प्रत्याशी किए घोषित
इधर कांग्रेस ने आगरा कैंट और फतेहपुर सीकरी सीट से अपने प्रत्याशी फाइनल कर दिए हैं. आज जारी की गई कांग्रेस की दूसरी सूची में फतेहपुर सीकरी से हेमंत चाहर और आगरा कैंट विधानसभ सीट से सिकंदर वाल्मीकि को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. कांग्रेस ने आज जारी दूसरी सूची में 41 प्रत्याशियों की घोषणा की है जिनमें से 16 महिला प्रत्याशी हैं.