आगरालीक्स …आगरा में बसपा छोड़ने के बाद कांग्रेस, सपा के बाद भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, एत्मादपुर विधानसभा सीट से दावेदारी।
आगरा की एत्मादपुर विधानसभा सीट से भाजपा के राम प्रताप सिंह चौहान विधायक हैं। इस सीट पर डॉ. धर्मपाल सिंह विधायक रह चुके हैं, 2017 के चुनाव में वे बसपा से लड़े थे और चुनाव हार गए थे। इस बार चुनाव से पहले डॉ. धर्मपाल सिंह ने सपा ज्वाइन कर ली थी। इसी बीच वे बुधवार को दिल्ली में भाजपा के कार्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली।

एत्मादपुर सीट पर भाजपा से कौन होगा प्रत्याशी
आगरा की एत्मादपुर सीट से भाजपा का प्रत्याशी कौन होगा, सपा छोड़ पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के भाजपा ज्वाइन करने के बाद उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। इस सीट से राम प्रताप सिंह चौहान टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं।
भाजपा की ज्वाइन
यूपी के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की मौजूदगी में भाजपा यूपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस से मेरठ से विधायक नरेश सिंह को भाजपा ज्वाइन कराई। इसके साथ ही सिरसागंज से विधायक हरिओम यादव को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इसके साथ ही आगरा के एत्मादपुर से पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह को भाजपा ज्वाइन कराई गई।