आगरालीक्स…(21 January 2022 Agra News) अखिलेश यादव के करहल से चुनाव लड़ने पर सपा नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा. भाजपा में हुए शामिल
आगरा मंडल के मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की घोषणा के एक दिन बाद ही करहल से सपा नेता रघुपाल सिंह भदौरिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. यही नहीं उन्होंने लखनऊ जाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा में शामिल हो गए हैं. करहल के गांव किरथुआ में रहने वाले रघुपाल सिंह भदौरिया प्रधान भी रह चुके हैं. इसके अलावा वे समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव भी रहे हैं लेकिन पिछले लंबे समय से उन्होंने सपा से दूरी बना ली थी. आज भाजपा में शमिल होने के बाद रघुपाल सिंह भदौरिया ने समाजवादी पार्टी पर जातिवाद का आरोप लगाया और कहा कि सपा में यादव जाति के लोगों को ही ज्यादा महतव दिया जाता है.

करहल से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश
यूपी विधानसभा 2022 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस बार चुनावी मैदान में हैं. वे सपा का गढ़ और सबसे सुरक्षित सीट कहलाने वाली करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. इसकी लगभग पुष्टि हो चुकी है.