लखनऊलीक्स… यूपी भाजपा में अंदरुनी कलह के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का मानसून ऑफर- 100 लाओ सरकार बनाओ।
केशव प्रसाद मौर्य को पहले भी दे चुके हैं ऑफर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मानसून ऑफर देते हुए एक्स पर लिखा है-100 लाओ सरकार बनाओ। अखिलेश यादव पहले भी केशव प्रसाद मौर्य को ऑफर दे चुके हैं, जब भी कोई भाजपा में अंदरूनी बात होती है तो वह प्रस्ताव दोहरा देते हैं।
100 विधायक लाए तो सपा देगी समर्थन
आज भी उनका कहना है कि वह 100 विधायक ले आएं तो समाजवादी पार्टी उन्हें समर्थन देगी।