आगरालीक्स ...आगरा में सपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दलित महासम्मेलन में आज पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दो घंटे रहेंगे, जानें कार्यक्रम, बाल योगी सपा में हो सकते हैं शामिल, जानें किस सीट से दावेदारी।
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा का आज यानी 15 नवंबर को जीआईसी मैदान पंचकुइयां में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दलित सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन को संबोधित करने के लिए दोपहर 12.30 बजे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहां से जीआईसी आएंगे और दोपहर 2.30 बजे तक सम्मेलन में रहेंगे। यह सम्मेलन विधानसभा चुनाव में सपा में दलितों की हिस्सेदारी बढ़ाने की दिशाा में अहम माना जा रहा है। सभी दलों की भी नजर सपा के दलित सम्मेलन पर है।
30 जिलों से सपा के सम्मेलन में आएंगे कार्यक्रम
सपा के दलित महासम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 30 जिलों से भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सभी जिलों के जिलाध्यक्ष अपने साथ लोगों को लेकर आएंगे। सम्मेलन में दलितों की भागेदारी पर भी सभी की नजर रहेगी।
बाल योगी सपा में होंगे शामिल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शहर की जनसमस्याओं को लंबे समय से अलग अंदाज में उठा रहे बाल योगी सपा में शामिल हो सकते हैं। महासम्मेलन में उनके सपा में शामिल होने की घोषणा की जा सकती है। बाल योगी के दक्षिण विधानसभा से दावेदारी की बात भी कही जा रही है।
सपा का पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दलित महासम्मेलन
सुबह 11 बजे से जीआईसी मैदान में कार्यकर्ता पहुंचने लगेंगे
दोपहर 12.30 बजे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जीआईसी मैदान पहुंचेंगे
दोपहर 2.30 बजे तक सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सम्मेलन में रहेंगे।