Tuesday , 13 January 2026
Home आगरा Spiritual bhajan evening on the occasion of New Year at Khatu Shyam Temple, Agra
आगरा

Spiritual bhajan evening on the occasion of New Year at Khatu Shyam Temple, Agra

आगरालीक्स…आगरा के खाटू श्याम मंदिर में गुनगुनाई जिंदगी. भजन उत्सव में झूमे भक्त.

शहर की विख्यात सामाजिक संस्था गुनगुनाती जिंदगी द्वारा खाटू श्याम मंदिर में कल नव वर्ष के उपलक्ष में एक भव्य एवं आध्यात्मिक भजन संध्या का आयोजन किया गया। गणपति वंदना से प्रारंभ हुए इस भजन उत्सव में कई घंटों तक लोग भक्ति प्रवाह में आकंठ हिलोरे लेते रहे। ललिता करमचंदानी डॉ रश्मि त्रिपाठी ,संगीता अग्रवाल, वीना छाबड़ा, अंजू अग्रवाल, अनुराग किशोर, कुलदीप सिंगर के मधुर भजनों ने पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। डॉ आशीष त्रिपाठी ने चल चल रे काठमांडू गाकर सब को जैसे कैलाश पर्वत पर महादेव के डमरू की गूंज सुन दी। संगीता अग्रवाल ने महाकुंभ की हुंकार सुनाकर जैसे पूरे विश्व में भारत की आध्यात्मिकता का संदेश दिया।

ललिता करमचंदानी ने राधे रानी के गीत बिन पिए नशा हो जाता है, राधे राधे बोल श्याम आयेंगे, सुनाकर सारे पंडाल को झूमने पर मजबूर कर दिया। बीच बीच संगीत के साथ साथ नृत्य से भी सबने अपने इष्ट को आभार व्यक्त किया। आगरा के कई गणमान्य नागरिकों ने सत्संग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिनमें मुख्यत हेमंत भोजवानी , वेद प्रकाश त्रिपाठी, अमिता त्रिपाठी , राधा रानी,अंजू दियालानी ,अवधेश उपाध्याय,ऋतु गोयल, श्रुति सिंहा, वीणा कौशिक, रचना कपूर, विजय कपूर, रिया पंजवानी,नारायण बहरानी उल्लेखनीय रहे ।विशेष सहयोग दीपा लालवानी,अजय श्रीवास्तव, , डा संजीव बोहरा, पुष्पा करमचंदानी का रहा

Related Articles

आगरा

Agra News: Dr. BRA University organised ‘Run for Swadeshi’ rally on National Youth Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में राष्ट्रीय युवा दिवस पर ‘रन फ़ॉर स्वदेशी’. विवि छात्र-छात्राओं, शिक्षकों...

आगरा

Agra News: Blankets distributed for cows at Kanha Gaushala in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की कान्हा गौशाला में गायों के लिए बांटे कंबल. 900 गौमाताओं...

आगरा

Agra News: A CNG car suddenly caught fire in Sadar, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बर्निंग कार. सदर में अचानक सीएनजी कार में लगी आग....

आगरा

Agra Weather: The night temperature in Agra dropped below 5 degrees Celsius, possibility of Dense fog…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा. दिन...

error: Content is protected !!