आगरालीक्स.. आगरा के एसएसपी बबलू कुमार ने सब इंस्पेक्टर को मूंछ प्रोत्साहन भत्ता देकर सम्मानित किया, इनकी मूंछ नत्थूलाल जैसी हैं।
आगरा के एसएसपी बबलू कुमार नए प्रयोग कर रहे हैं, पुलिस कर्मियों को व्यायाम कराने के साथ साफ सफाई के लिए जागरुक कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने सोमवार को राम बरात के प्रभारी एवं थाना ताज सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक श्री हरेंद्र पाल सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आगरा द्वारा मूंछ प्रोत्साहन भत्ता देकर नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
“मूछें हो तो नत्थू लाल जैसी”
लंबी और बडी मूछें रखने का भी क्रेज है, यह बदलता जा रहा है, अब फैशन में दाढी हैं।