आगरालीक्स .(Agra News 26th June).कानपुर में पुलिस द्वारा एंबुलेंस के लिए जाम न खुलवाने पर महिला उद्यमी की मौत हो गई, आगरा के एसएसपी ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और जान बचाई।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शुक्रवार को कानपुर आगमन पर गोविंदपुर पुल पर जाम में एबुलेंस फंस गई। परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन पुलिस कर्मियों ने जाम नहीं खुलवाया। 45 मिनट तक एंबुलेंस जाम में फंसी रही, इससे एंबुलेंस में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कानपुर चैप्टर की महिला विंग की अध्यक्ष वंदना मिश्रा 50 साल की तबीयत बिगड गई, देर से अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। इस मामले में एसआई सहित तीन पुलिस कर्मी सस्पेंड कर दिए गए।
आगरा, एसएसपी ने बचाई घायलों की जांच
उधर, आगरा में शनिवार को एसएसपी मुनिराज खेरागढ थाने का निरीक्षण करने के लिए जा रहे थे, रास्ते में कागरौल थाने के पास लोडिंग आटो में ट्रक ने टक्कर मार दी, घायलों की चीख पुकार सुनकन उन्होंने गाडी रोकी। एंबुलेंस को बुलाकर जल्द से जल्द घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। समय से इलाज मिलने पर घायलों की जान बच गई।