आगरालीक्स…(Agra News 26th June) आगरा में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट के खतरे को देखते हुए वैक्सीन लगवाने वालों की उमडी भीड, बुलानी पडी पुलिस। अब कैसे लगेगी वैक्सीन.
आगरा में वैक्सीन की कमी हो गई है, जबकि देश भर में डेल्टा प्लस वेरिएंट के संक्रमण का खतरा बढने और कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते लोग वैक्सीन लगवाने के लिए लाइन में लग रहे हैं। शनिवार को कई केंद्रों पर वैक्सीन खत्म होने पर लोगों ने हंगामा किया, पुलिस के बुलाने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए।
एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम और नगला पदी स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा
शनिवार को एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम में सुबह से ही अभिभावक वैक्सीन लगवाने के लिए लाइन में लग गए। लेकिन यहां स्वास्थ्य विभाग ने नौ वाइल ही भेजी, दोपहर में 94 लोगों को वैक्सीन लगने के बाद वाइल खत्म हो गईं। वैक्सीन लगवाने के लिए लाइन में लगे लोगों ने हंगामा किया। नगला पदी स्वास्थ्य केंद्र पर लोगों ने वैक्सीन खत्म होने पर जमकर हंगामा किया। पुलिस के पहुंचन के बाद लोग शांत हुए।
सोमवार को लगेगी वैक्सीन
रविवार को वैक्सीन नहीं लगेगी। सीएमओ डॉ आरसी पांडेय का कहना है कि वैक्सीन मंगाई गई है, वैक्सीन आने के बाद सोमवार को समस्या नहीं आएगी। ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है।