
इंटरनेट फोटो
थाना एमएम गेट स्थित शीतला गली में सालों पुरानी बिल्डिंग में किराएदार रहते हैं, इसे खाली कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस पर किराएदार कोर्ट से स्टे ले आए हैं। बारिश होने पर मकानों में पानी टपकने लगा, इस पर किराएदार और सपा कार्यकर्ता आलोक वर्मा के चाचा ने मकान में मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया। मकान मालिक की शिकायत पर थाना एमएम गेट पुलिस उसे पकड कर ले आई। इसके बाद आलोक वर्मा को फोन कर थाने बुलाया गया, यहां मकान मालिक पहले से बैठे हुए थे। आलोक वर्मा ने सपा प्रत्याशी से एसओ अनुज मलिक को सिफारिशी फोन कराया। इस पर एसओ गुस्से से तमतमा गए, आरोप है कि आलोक के दो सिपाहियों ने पैर पकडे और दो ने गर्दन, इसके बाद एसओ ने डंडे से पीटा, बह चीखता रहा और सिपाही पीटते रहे।
छोडने के लिए रुपये लेने का आरोप
आलोक वर्मा का आरोप है कि पिटाई करने के बाद भी उन्हें नहीं छोडा गया। उनके चाचा ने एसओ से छोडने के लिए कहा, इसके लिए 50 हजार रुपये मांगे गए, लेकिन बाद में 25 हजार रुपये लेकर छोड दिया गया।
एसएसपी गोरखपुर निलंबित
गोरखपुर में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के पुत्र गौरव यादव की कैंट थाने में की गयी पिटाई के मामले में एसएसपी गोरखपुर अनंत देव को मुख्यमंत्री ने निलंबित कर दिया। गोपाल यादव हत्या के एक मामले में सजायाफ्ता हैं और गोरखपुर जेल में बन्द हैं। गोरखपुर शहर में एक जमीन को लेकर गोपाल का अपने भाई से विवाद चल रहा है। सोमवार की रात में इसी जमीन पर कब्जे को लेकर गोपाल के बेटों और उनके भाई के बेटों में खूनी संघर्ष हुआ। दोनों ओर से फायरिंग की गई। गोपाल के पक्ष द्वारा चलाई गई गोली से उनके भाई के दो पुत्र घायल हो गए। उन्हें गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
Leave a comment