आगरालीक्स…आगरा के सेंट एंथनीज एकेडमी ने बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन. बच्चों ने राखी बनाना, राखी सजाना जैसे क्राफ्ट सीखे
आगरा के सेंट एंथनीज़ एकेडमी ने प्री-प्राइमरी और प्राइमरी के बच्चों के साथ रक्षा बंधन मनाया। इस दौरान राखी बनाना, राखी सजाना, राखी बांधना और त्योहार से जुड़ी क्राफ्ट जैसी मज़ेदार गतिविधियाँ की गईं। छोटे बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी क्रिएटिविटी दिखाई और साथ ही रिश्तों, प्यार, देखभाल और भारतीय परंपराओं के महत्व को भी समझा।

यह जश्न रंग-बिरंगी चीज़ों, खुशियों भरी मुस्कानों और साथ बिताए खूबसूरत पलों से भरा था, जिससे यह सभी के लिए एक यादगार और दिल को छू लेने वाला अनुभव बन गया। स्कूल की प्रधानाचार्या क्रिस्टीना पीटर ने बच्चों को रक्षा बंधन का महत्त्व समझाया और उनके मार्ग दर्शन में सभी शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीचर्स द्वारा बुलेटिन बोर्ड ओर क्लास का बोर्ड डेकोरेट किया गया और भाई बहन के प्यार को समझाया।