Friday , 28 August 2026
Home बिगलीक्स Agra News: In Agra, a woman took her own life after the death of her lover…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: In Agra, a woman took her own life after the death of her lover…#agranews

45

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में महिला मित्र को वीडियो कॉल कर युवक ने होटल के कमरे में दी जान. अगली सुबह महिला मित्र की भी हुई मौत…

आगरा में दर्दनाक घटना हुई है. बुधवार को होटल के कमरे में जान देने वाले युवक की बाद उसकी प्रेमिका ने भी रात को घर में पंखे से लटककर जान दे दी. प्रेमी प्रेमिका की मौत से दोनों के घरवालों में कोहराम मचा हुआ है. वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

होटल में मृत मिला था युवक
आगरा के सैंया क्षेत्र के सिकंदरपुर के रहने वाले 25 साल के युवक की शादी हो चुकी है, उसने अपनी महिला मित्र को फोन कर कुर्राचित्तरपुर पर हाईवे स्थित होटल पर बुलाया लेकिन युवती नहीं आई. युवक ने होटल में कमरा लिया और होटल के कमरे में गले में फंदा कस लिया और महिला मित्र को वीडियो कॉल की. महिला मित्र होटल पहुंच गई उसने कर्मचारियों को जानकारी दी उन्होंने गेट खोला और युवक को फंदे से उतारा उसे एसएन इमरजेंसी लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

युवती ने घर में दी जान
प्रेमी द्वारा होटल में आत्महत्या से आहत प्रेमिका ने अपने घर में पंखे से लटककर जान दे दी. सुबह जब युवती कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा. पंखे से झूलते हुए शव को देखकर वे सन्न रह गए और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की और जांच शुरू कर दी है. परिवार में मृतका की वृद्ध मां और भाभी ही मौजूद थीं, जबकि भाई बाहर काम करता है. एसीपी जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Cloudy sky forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में 24 घंटे में 4 एमएम बारिश, जानें आज कैसा...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 28th August 2026

आगरालीक्स आगरा का 28 अगस्त का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ नेपाल, नई झील...

बिगलीक्स

Agra News: Outrage over partial collapse of Jhulelal Temple building; demand for reconstruction…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में झूलेलाल मंदिर भवन का हिस्सा बारिश के दौरान गिरा. सिंधी...

बिगलीक्स

Agra News: The weather in Agra has also turned pleasant ahead of Raksha Bandhan

आगरालीक्स…रक्षाबंधन से पहले आगरा का मौसम भी हुआ सुहाना. लगातार दो दिन...

error: Content is protected !!