आगरालीक्स….. आगरा के सेंट पीटर्स काॅलेज के कक्षा आठ तक के फेल छात्र अब आगे की कक्षा में पढ़ेंगे, उन्हें स्कूल से निकाला नहीं जाएगा। जांच के बाद आदेश।

आगरा के सेंट पीटर्स काॅलेज में छात्रों को फेल कर दिया था, छात्रों से स्कूल से नाम कटाने और उसी कक्षा में दोबारा पढ़ने के लिए कहा गया था। इस मामले की फेल छात्रों के अभिभावकों ने पापा संस्था के माध्यम से डीएम नवनीत सिंह चहल से शिकायत की। इसकी जांच के लिए एसीएम प्रथम और डीआईओएस की कमेटी बनाई गई।
कक्षा नौ और 11 के छात्रों पर निर्णय नहीं
टीम ने जांच की, सरकारी आदेशों का पालन कराते हुए फेल हुए छात्रों को आगे की कक्षा में प्रोन्नत करने के निर्देश दिए। सेंट पीटर्स काॅलेज के प्रधानाचार्य फादर एंड्रयू कोरिया ने छात्रों को आगे की कक्षा में प्रोन्नत करने का आश्वासन दिया है। कक्षा नौ और 11 में फेल हुए छात्रों पर कोई निर्णय नहीं हुआ है।