आगरालीक्स…. आगरा में 23 दिन में मिले कोरोना के 115 केस। बढ़ रहा संक्रमण, सतर्क रहें, ये हैं कोरोना के लक्षण।

आगरा में 23 मार्च को कोरोना का पहला केस मिला था, इसके बाद से कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को 24 घंटे में कोरोना के सर्वाधिक 28 नए केस मिले, इससे पहले एक दिन में 25 केस मिल चुके हैं। कोरोना के नए केस मिलने से सक्रिय केस भी बढ़ने लगे हैं।
70 से अधिक एक्टिव केस
आगरा में कोरोना के एक्टिव केस 70 से अधिक हैं। राहत है कि मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है। मरीजों को अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा रहा है। सक्रिय केस की संख्या लगातार बढ़ रही है।
इस बार कोरोना के लक्षण
गले में खराश, बुखार के साथ शरीर में दर्द और कमजोरी। खांसी और भूख न लगना, कुछ ही मरीजों में सांस लेने में परेशानी