Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Star Campaigner more focus on Mathra and Aligarh then in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Star Campaigner more focus on Mathra and Aligarh then in Agra…#agranews

93

आगरालीक्स…आगरा न होकर इस बार सभी स्टार प्रचारकों का फोकस मथुरा—अलीगढ़ पर सबसे ज्यादा. प्रथम चरण के मतदान के लिए तीन दिन शेष रह गए हैं

अलीगढ़ में स्टार प्रचारक
सीएम योगी कल पांचवीं बार अलीगढ़ आएंगे
भाजपा के स्टार प्रचारक की बात की जाए तो सीएम आदित्यनाथ योगी सबसे ज्यादा बार पहले चरण के मतदान के लिए अलीगढ़ आए हैं। विधानसभा की सात सीटों के प्रचार के लिए योगी चार बार जनसभाएं कर चुके हैं। आठ फरवरी को भी उनके अलीगढ़ आने का कार्यक्रम है।
अलीगढ़ में अमित शाह भी आए, डिप्टी सीएम का डेरा
केंद्रीय अमित शाह भी एक बार अलीगढ़ में प्रचार में जान फूंक चुके हैं। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा तीन बार और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एक बार, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह दो बार अपने प्रत्याशियों के समर्थन में खाक छान चुके हैं।
सपा-रालोद ठोक रहे ताल, जयंत कल फिर आएंगे
सपा-रालोद गठबंधन के जयंत चौधरी और अखिलेश यादव भी अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए एक-एक बार प्रचार कर चुके हैं। जयंत चौधरी इगलास में जनसभा को भी संबोधित कर चुके हैं। जयंत चौधरी आठ फरवरी को फिर चुनाव प्रचार के लिए अलीगढ़ आ रहे हैं।
बसपा से सिर्फ मायावती और मुनकाद
बसपा सुप्रीमो मायावती भी सात फरवरी को अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित कर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए जीत का मंत्र दे गई हैं। मुनकाद अली भी बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में लगातार रणनीति को अंजाम दे रहे हैं।
अलीगढ़ में प्रियंका ने रोड शो, जनसभा से रिझाया
कांग्रेस में जान फूंकने के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अलीगढ़ में रोड शो करने के साथ जनसभा को संबोधित कर चुकी हैं।

मथुरा में स्टार प्रचारक
मथुरा में भी जमे योगी, हेमामालिनी का भी सहारा
मथुरा भी भाजपा के चुनाव प्रचार में फोकस में है। सीएम योगी कई बार सभा कर चुके हैं। अभी हाल ही में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में एक जनसभा की, जिसमें भाजपा सांसद हेमामालिनी भी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा कर रही हैं। डिप्टी सीएम में भी कई बार यहां आ चुके हैं।
अखिलेश-जयंत की हाजिरी, प्रियंका की सभा कल
सपा रालोद गठबंधन की ओर से अखिलेश-जयंत भी सभा को संबोधित कर चुके हैं। आठ फरवरी को कांग्रेस की प्रियंका गांधी द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर के समर्थन में वोट मांगने आएँगी।

आगरा में स्टार प्रचारक
ब्रज प्रदेश की राजधानी आगरा में भाजपा प्रचार में नंबर-1
आगरा की बात की जाए तो अब तक पश्चिमी यूपी का प्रमुख केंद्र रहा है। सभी राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता आगरा से चुनाव प्रचार को अपने लिए शुभ मानने के साथ अगली रणनीति को जामा पहनाते हैं। भाजपा के ब्रज प्रदेश की राजधानी तो आगरा ही है। लेकिन इस चुनाव में भाजपा के शीर्ष नेताओं की बात करें तो स्टार प्रचारकों में सीएम योगी अपने प्रत्याशियों के समर्थन में तीन बार आगरा आए हैं।
सीएम योगी, राजनाथ, मौर्य कर चुके हैं जनसभाएं
स्टार प्रचारकों में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने खेरागढ़ और आगरा ग्रामीण सीट पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा कर गए हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी जनसभा को संबोधित किया है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान भी यहां जनसभा कर चुकी हैं. रेल मंत्री पीयूष गोयल भी आगरा में हैं.

अखिलेश तीन बार और जयंत की एक बार सभा
सपा-रालोद गठबंधन के अखिलेश और जयंत की जोड़ी ने एक बार प्रचार किया है। अखिलेश यादव सपा प्रत्याशियों के समर्थन में दो बार और प्रचार के लिए आ चुके हैं। सपा के प्रत्याशियों के समर्थन में सपा के दोनों स्टार प्रचारक हर जगह पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।
बसपा सुप्रीमो की सभा भी रही भारी
बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रथम चरण के चुनाव प्रचार की शुरूआत आगरा में कोठी मीना बाजार के मैदान से की है, जिसमें आगरा के सभी प्रत्याशियों के लिए एक सभा से संबोधित किया। बसपा के कुछ अन्य छोटे नेता भी विधानसभा बार आ चुके हैं।
कांग्रेस के स्टार प्रचारक रहे नदारद
कांग्रेस की बात की जाए तो चुनाव से पूर्व कांग्रेस का महिला सम्मेलन हो चुका है। चुनावी दौरे की बात की जाए तो नसीमुद्दीन सिद्दीकी ही प्रचार कर सके हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

error: Content is protected !!