आगरालीक्स…(7 February 2022 Agra News) आगरा में स्कूल खुले तो बच्चों का तिलक लगाकर और चॉकलेट देकर किया स्वागत.
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में कक्षा नवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के आने पर भारतीय परंपरा का अनुपालन करते हुए बच्चों को मंगल तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। ढोलक और सिंथेसाइजर बजाकर एवं बच्चों को चॉकलेट देकर उनके आने के उल्लास को अभिव्यक्त किया गया। विद्यालय के प्रवेश द्वार पर ही विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग करके विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। इस तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से प्रवेश के समय भी ध्यान रखा गया।

प्रधानाचार्या याचना चावला ने कक्षा में विद्यार्थियों को बैठने से पहले पालन किए जाने वाले आवश्यक नियमों की जानकारी दी। निदेशक डॉ सुशील गुप्ता ने बताया कि विद्यालय पूरी सुरक्षा तथा तैयारियों के साथ विद्यार्थियों के स्वागत करने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि प्रवेश द्वार से लेकर विद्यालय के अंदर भी सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जा रहा है। बच्चों को कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने के लिए सरकार द्वारा दी गई समस्त गाइडलाइंस का पालन स्कूल द्वारा किया जा रहा है।