आगरालीक्स. (Agra News 26th June)आगरा में अपने किचन से लेकर बाथरूम को बेहतर लुक दे सकेंगे, इसके लिए स्टाइल सेनेटरी वेयर अपनी ब्रांड लांच की है.
स्टाइल सेनेटरी वेयर के नाम से पापुलर स्टाइल होम सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने शनिवार को अपनी ब्रांड आगरा में लॉन्च की। कंपनी के विजन और सेल्स नेटवर्क का विस्तार करते हुए मैसर्स शिवांश ट्रेडर्स सिकंदरा आगरा को कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त किया गया है। लॉन्चिंग के दौरान कंपनी के सीईओ गौरव कपूर एवं डिस्ट्रीब्यूटर शिवांश ट्रेडर्स की तरफ से गौरव कुमार सिंह सौरभ सिंह भूपेंद्र सोलंकी एवं जितेंद्र सोलंकी मौजूद रहे।
छह साल से सेवाएं दे रही कंपनी
गौरव कपूर ने बताया कि स्टाइल कंपनी पिछले 6 वर्षों से भारत भारतीय बाजार में अपनी सेवाएं दे रही है पिछले दो लगातार वित्तीय वर्ष से स्टाइल कंपनी ने 300% की वृद्धि दर्ज की है कंपनी का पंजीकृत कार्यालय पानीपत में है जबकि कंपनी का कार्पोरेट कार्यालय गुरुग्राम हरियाणा में स्थित है। गौरव ने कंपनी के प्रोडक्ट की विशेषताएं बताई एवं प्लंबर्स को फ्री में प्लंबर किट प्रदान की गई जो कि उनके कार्य में सहायता प्रदान करेगी।
कंपनी कर रही विस्तार
स्टाइल स्ट्रीट और स्टाइल स्पेयर के नाम से जानी जाती है कंपनी की भविष्य में ग्रेटर नोएडा में एक अत्याधुनिक विनिर्माण इकाई स्थापित करने की योजना है जिसमें 500000000 का निवेश किया जाएगा जो कंपनी की उत्पादन क्षमता को 11000 पीस से बढ़ाकर 100000 पीस प्रतिदिन करने में मदद करेगी इससे राज्य के भीतर 10000 से 25000 अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा करने में भी मदद मिलेगी।